April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिवनी पुलिस का नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन सफल



_53 वारंटी गिरफ्तार, 81 निगरानी बदमाशों की जांच — 180 से अधिक संदिग्ध वाहन चेक_

सिवनी- जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के उद्देश्य से सिवनी पुलिस द्वारा चलाया गया “नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन” पूरी तरह सफल रहा। पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता (भा.पु.से.) के निर्देशन में 21-22 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि को जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के तहत 22 फरवरी की रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के नेतृत्व में शहर एवं देहात के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा हमराह स्टाफ के साथ सघन कॉम्बिंग गश्त की गई। ऑपरेशन प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस विशेष अभियान में कुल 94 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। गश्त के दौरान जिले में 11 स्थायी वारंट एवं 42 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इस प्रकार कुल 53 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त 81 निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों द्वारा होटल, ढाबों, लॉज, धार्मिक स्थलों सहित 180 से अधिक संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की गई।
सिवनी पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस की सतत निगरानी का स्पष्ट संदेश गया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading