26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सड़क पर गौवंश से अश्लील हरकत का मामला उजागर, आरोपी गिरफ्तार



जबलपुर। दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर के अनुसार शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में सड़क पर गौवंश के साथ अशोभनीय हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है, जिसका वीडियो क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और गौसेवकों में आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार विनोद चौधरी नामक व्यक्ति को गौसेवकों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। घटना की चर्चा क्षेत्र में फैलने के बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की हरकतें स्पष्ट दिखाई देने के बाद मामला गंभीर हो गया।
देर रात गौसेवक और स्थानीय नागरिक माढ़ोताल थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपी विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की आपराधिक हरकत किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading