30.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मानस भवन व इलेक्ट्रॉनिक दुकान से कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना मदनमहल और थाना लार्डगंज पुलिस ने कॉपर पाइप, ड्राई फिल्टर व वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग डेढ़ लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पहला मामला थाना मदनमहल क्षेत्र का है, जहां मानस भवन की छत से एसी में लगे कॉपर पाइप और दो ड्राई फिल्टर (कीमत करीब 80 हजार रुपये) चोरी हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने राज साकेत (23) निवासी दमोह नाका को पुराने बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 ड्राई फिल्टर और 12 कॉपर पाइप बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
दूसरा मामला थाना लार्डगंज क्षेत्र का है। राइट टाउन स्थित इंटरनेशनल इलेक्ट्रिकल्स दुकान की छत से लगभग 70 हजार रुपये के कॉपर पाइप और अर्थिंग वायर चोरी किए गए थे। पुलिस ने जावेद अंसारी उर्फ मोनू (25) निवासी मोहरिया को महाराष्ट्र स्कूल के पास से पकड़ा और चोरी का सामान जब्त किया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading