30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26
मॉं नर्मदा के घाटों एवं तालाबों के आस-पास के क्षेत्रों में चलाया गया सफाई अभियान, किया गया नागरिकों, जागरूक

*

*स्वच्छ घाट-पवित्र नर्मदा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी*

जबलपुर। नगर निगम शहर के सभी जलाशयों, घाटों और तालाबों के संरक्षण एवं कायाकल्प के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर आज शहर के प्रमुख जल स्रोतों तिलवारा घाट, संग्राम सागर, शाही तालाब, इमरती तालाब, हनुमानताल, गोकुलपुर तालाब पर विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं घाट सफाई अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। सफाई अभियान के दौरान नगर निगम की टीम और स्वयंसेवकों ने घाट परिसरों, सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्रों से कचरा एकत्र किया। इस कचरे का विधिवत निस्तारण सुनिश्चित किया गया ताकि जल निकायों में प्रदूषण न फैले। अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों और श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कचरा यहाँ-वहाँ न फेंकेंने, केवल निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करने गीला और सूखा कचरा हमेशा अलग-अलग रखने, ’सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ का उपयोग पूर्णतः बंद करने, पूजन सामग्री एवं अन्य सामग्रियों को सीधे नदी या तालाबों में प्रवाहित न करने, इसके लिए बनाए गए समर्पित ’अर्पण कलश’ का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। संस्कारधानी की स्वच्छता और हमारे जल स्रोतों की पवित्रता बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, एक जागरूक नागरिक बनें और जबलपुर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।

अन्य ख़बरें

भारत का वस्तु निर्यात अगस्त में 26 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटे में आई कमी

Newsdesk

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, जमानत याचिका पर CBI से मांगा जवाब

Newsdesk

सागर जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क की नई कड़ियों पर पुलिस की नजर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading