July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शिकार के लिए बिछाए गए करंट से एक नाबालिग सहित दो युवकों की मौत

जबलपुर। जबलपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर ग्राम उमरिया के जंगल में करंट की चपेट में आने से एक नाबालिग सहित दो आदिवासी युवकों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब दोनों लोहे की रॉड लेकर पहाड़ी रास्ते से अपने गांव लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय किशन टेकाम 25 फरवरी को रिश्तेदार गोविंद के साथ किसी काम से चरगवां गया था। दोनों पैदल जंगल के रास्ते अपने गांव लौट रहे थे। गुरुवार सुबह उमरिया के जंगल के पास पहुंचते ही वे शिकार के लिए बिछाए गए करंट वाले तार की चपेट में आ गए। अचानक करंट लगने से दोनों मौके पर ही गिर पड़े।

कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों को जमीन पर पड़ा देखा। आनन-फानन में उन्हें चरगवां स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

डीएसपी भगत सिंह गठोरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जंगल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट बिछाया गया था। संभवतः उसी की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई। पुलिस यह जांच कर रही है कि करंट का तार किसने और कब बिछाया था।

अन्य ख़बरें

बांकीपुर में भाजपा नहीं, प्रशासन लड़ रहा चुनाव,’ प्रशांत किशोर का आरोप

Newsdesk

स्थानीय निकायों में विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए एआई और जियो-टैगिंग का होगा इस्तेमाल

Newsdesk

बागेश्वर धाम में 365 बेटियों के विवाह का संकल्प, आठ महावीर शिलाओं का अनावरण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading