July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पत्नी के कथित अवैध संबंध से परेशान युवक ने लगाई फांसी



जबलपुर। गोरखपुर के रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में युवक दीपक वर्मा ने वैवाहिक विवाद से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग जांच पूरी करने के बाद मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार दीपक वर्मा ने 7 जनवरी 2026 को अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी थी। जांच के दौरान परिजनों के बयान लिए गए, जिसमें उन्होंने बताया कि विवाह के बाद भी दीपक की पत्नी के अन्य पुरुष से संबंध थे। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। दीपक कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हालात नहीं बदले।

परिजनों का आरोप है कि पत्नी दीपक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी और उससे कहती थी कि “जो करना है करो, जाकर मर जाओ।” इसी मानसिक दबाव के चलते दीपक ने आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस को मृतक की व्हाट्सएप चैट भी मिली है, जिसमें उसने लिखा था— “मुझे तुम्हारी वजह से मरना पड़ा, लेकिन मैं तुम्हारा नाम लिखकर नहीं जा रहा हूं।”

मामले में पुलिस ने पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और पुलिस द्वारा उसकी तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

श्रीमद्भागवत जीवन में धर्म, वैराग्य और संस्कारों का संदेश देती है: नृसिंहदेवाचार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading