April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिहोरा स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव शुरू, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति


जबलपुर। यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत रीवा – इतवारी एक्सप्रेस तथा शहडोल– नागपुर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अब  सिहोरा रेलवे स्टेशन पर शुरू कर दिया गया है। इस नई सुविधा का शुभारंभ गत दिवस आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, रेल अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे, पाटन विधायक अजय विश्नोई, सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े
और बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सिहोरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ
समारोह के दौरान सांसद आशीष दुबे ने स्टेशन परिसर में उपस्थित नागरिकों के बीच हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों के ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सांसद ने कहा कि सिहोरा क्षेत्र में इन ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार तथा रोजगार के अवसरों तक पहुंच और अधिक आसान हो जाएगी। उन्होंने इस सुविधा के लिए रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
वहीं विधायक संतोष वरकड़े ने कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और लंबे समय से स्थानीय नागरिक इसकी मांग कर रहे थे।
7 मार्च से दोनों दिशाओं में 2 मिनट का ठहराव
रेल प्रशासन के अनुसार इन ट्रेनों का ठहराव 7 मार्च 2026 से दोनों दिशाओं में 2 मिनट के लिए प्रारंभ किया गया है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
ठहराव का समय
गाड़ी संख्या 11754 रीवा–इतवारी जंक्शन एक्सप्रेस — सिहोरा आगमन: 20:08 बजे
गाड़ी संख्या 11753 इतवारी जंक्शन–रीवा एक्सप्रेस — सिहोरा आगमन: 04:22 बजे
गाड़ी संख्या 11756 रीवा–इतवारी जंक्शन एक्सप्रेस — सिहोरा आगमन: 20:08 बजे
गाड़ी संख्या 11755 इतवारी जंक्शन–रीवा एक्सप्रेस — सिहोरा आगमन: 04:22 बजे
गाड़ी संख्या 11202 शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस — सिहोरा आगमन: 08:03 बजे
गाड़ी संख्या 11201 नागपुर–शहडोल एक्सप्रेस — सिहोरा आगमन: 17:22 बजे
अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार ने बताया कि इस अतिरिक्त ठहराव से सिहोरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।
जनसहभागिता से सफल हुआ आयोजन
कार्यक्रम स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और रेल प्रशासन के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि यह ठहराव क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी हो गई है।
समारोह के अंत में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading