April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सूने घर का ताला तोड़कर जेवर और नगदी ले उड़े चोर



मंडला गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला ताला
जबलपुर। शहर के प्रभात नगर कठौंदा इलाके में सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय सामने आई जब परिवार मंडला से वापस लौटा और घर का ताला टूटा हुआ मिला। पीड़ित ने मामले की शिकायत माढ़ोताल थाना में दर्ज कराई है।

प्रभात नगर कठौंदा निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उनके नाना का निधन होने के कारण वह 10 मार्च की शाम को घर में ताला लगाकर परिवार सहित मंडला चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे पड़ोस में रहने वाले एक परिचित ने फोन कर बताया कि उनके घर का गेट खुला हुआ है।

सूचना मिलने के बाद जब मोहित कुमार घर पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, टॉप, पायल, करधन, लगभग 5 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading