September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

हरियाणा में वायु प्रदूषण फैलाने वाली 11 फैक्ट्रियों पर जल्द लग सकता है ताला : उपायुक्त वीरेंद्र दहिया


पानीपत, 14 मार्च । हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनसीआर में वायु प्रदूषण फैलाने वाली कुछ फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आदेश पर पहले ही चार फैक्ट्रियों के कामकाज पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, जल्द ही 11 अन्य फैक्ट्रियों को भी सील किया जाएगा। 

उपायुक्त वीरेंद्र दहिया ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) पूरी एनसीआर क्षेत्र की निगरानी करता है और सुनिश्चित करता है कि वायु गुणवत्ता की मानक सीमा का पालन हो। इस बार आयोग ने उन फैक्ट्रियों की सूची बनाई थी, जिनके एयर कंट्रोल डिवाइस सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। इन फैक्ट्रियों के कारण हवा में प्रदूषण बढ़ रहा था और लोगों की सेहत पर असर पड़ सकता था। इसलिए आयोग ने तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि चार फैक्ट्रियों पर रोक लगाई जा चुकी है और बाकी 11 फैक्ट्रियों को भी जल्द ही सील किया जाएगा। यह कार्रवाई उन फैक्ट्रियों के खिलाफ की गई है, जिनके एयर पॉल्यूशन कंट्रोल उपकरण काम नहीं कर रहे थे।

उनका कहना है कि जो भी फैक्ट्री एयर पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम नहीं चला रही है, वह न केवल नियमों का उल्लंघन कर रही है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर रही है। इसलिए आयोग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

गौरतलब है कि सरकार वायु प्रदूषण को लेकर गंभीर है और दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में हवा को साफ रखने के लिए लागू नियमों को लेकर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अगर किसी फैक्ट्री ने नियमों का पालन नहीं किया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सीलिंग जैसी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चार फैक्ट्रियों के कामकाज पर रोक लगा दी गई है और जल्द ही 11 अन्य फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading