November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिव्य शिक्षा आदर्श समिति ने हनुमान घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का लिया संकल्प



सिवनी- मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित “जल शक्ति से नव भक्ति” अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु गोपालगंज में सराहनीय पहल देखने को मिली। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध संस्था दिव्य शिक्षा आदर्श समिति, गोपालगंज द्वारा हनुमान घाट पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला के नेतृत्व एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती मोनिका चौरसिया के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान सेक्टर गोपालगंज में सक्रिय नवांकुर संस्था के रूप में समिति ने घाट क्षेत्र में फैले कचरे को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान के तहत घाट परिसर में फैले पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतलें, फेंके गए कपड़े, पूजा सामग्री एवं अन्य कचरे को फावड़े व कुदाली की सहायता से एकत्रित कर नष्ट किया गया। वहीं मंदिर परिसर के आसपास उगी अनुपयोगी घास को काटकर हटाया गया तथा पेड़-पौधों से गिरी पत्तियों को झाड़ू लगाकर साफ किया गया।
इस अवसर पर स्वयं उपस्थित रहकर जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला एवं श्री बद्री सनोदिया ने श्रमदान कर अभियान को गति दी। कार्यक्रम के समापन पर समिति के अध्यक्ष द्वारा सभी स्वयंसेवकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इस आयोजन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गोपालगंज तथा शहरी एवं ग्रामीण विकास संस्थान सिवनी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती माया भलावी, श्रीमती सोनी अवधिया, अंबिका साहू, पूजा राठौर, विशाल अवधिया, श्रीमती द्रोपति साहू, गुलशन साहू, अनिकेत नागेश, राजा चंद्रवंशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
इस प्रकार के प्रयास न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता भी उत्पन्न करते हैं।

अन्य ख़बरें

सब रक्षक हैं, तो भक्षक कौन?*
विनोद विन्ध्येश्वरी प्रसाद पाण्डेय

Newsdesk

रहवासी इलाके के जनरल स्टोर में अवैध पटाखा बिक्री का खुलासा, संचालक पर मामला दर्ज

Newsdesk

जबलपुर में स्मैक तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 14.44 ग्राम स्मैक जब्त

Newsdesk

Leave a Comment