अनूपपुर। पत्रकार रामबाबू चौबे को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
यह घोषणा पवित्र धार्मिक नगरी अमरकंटक में आयोजित महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव, मध्य प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम एवं संगठन प्रभारी राहुल राणा द्वारा रामबाबू चौबे के नाम की घोषणा होते ही देशभर से आए लगभग 20 राज्यों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर रामबाबू चौबे को संगठन का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी नई जिम्मेदारी के लिए अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में शहडोल संभाग अध्यक्ष विजय उर्मिलिया, जिला अध्यक्ष राज नारायण द्विवेदी, अमरकंटक के वरिष्ठ पत्रकार,श्रवण उपाध्याय, धनंजय तिवारी, विपुल बर्मन, यशपाल जाट, उमेश , श्याम तिवारी, उमा तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, साबिर अली, मदन चौधरी, तीरथ प्रसाद मिश्रा, जावेद अहमद, सोनू मिश्रा, राकेश चंद्र, चंद्रिका प्रसाद, हिमांशु पासी, दिवाकर विश्वकर्मा, दिनेश केवट, राजेश सिंह, आशीष सेन, सुनील गुप्ता, पूरन चंदेल, डॉ. प्रमोद राजन सिंह सहित सभी ने राम चौबे को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


