26.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्य नगर पालिका अधिकारी की मौजूदगी में सड़कों की व्यापक सफाई, स्वच्छता मित्रों ने अभियान को बनाया सफल


शहडोल 29 मार्च 2026- शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी द्वारा लगभग 4 घंटे तक मौके पर उपस्थित रहकर लल्लू सिंह चौक से अटल पथ मॉडल रोड तक सघन सफाई अभियान संचालित कराया गया। इस अभियान में स्वच्छता मित्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए व्यापक साफ-सफाई कार्य को सफल बनाया।
अभियान के तहत लल्लू सिंह चौक से न्यू बस स्टैंड होते हुए सोहागपुर बाणगंगा तिराहा तक लगभग 5 दिनों में सड़क के आसपास की संपूर्ण सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में आज लगभग 850 मीटर क्षेत्र में विशेष सफाई कार्य किया गया, जिसमें करीब साढ़े चार टन कचरा एकत्रित कर कचरा वाहनों के माध्यम से निष्पादित किया गया।
इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर जेसीबी मशीन से समतलीकरण का कार्य भी कराया गया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर सड़कों एवं नालियों की सफाई की निरंतर निगरानी करती रहीं तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जुर्माना भी लगाया जाएगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें एवं कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, ताकि शहडोल शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
इस अवसर पर उपयंत्री श्री पुनीत त्रिपाठी, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री अनिल महोबिया, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता मित्र उपस्थित रहे।ं

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

Newsdesk

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading