23.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गुडरुघाट में वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा का भव्य अनावरण, विधायक गौरव पारधी एवं विधायक अनुभा मुंजारे रहे उपस्थित


खैरलांजी तहसील के अंतर्गत ग्राम गुडरुघाट में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रानी अवंती बाई लोधी संगठन गुडरुघाट के तत्वाधान में किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी एवं बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विधिवत प्रतिमा का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया तथा पुष्प अर्पित कर वीरांगना को श्रद्धांजलि दी।

*प्रतिमा समर्पण पर विधायक गौरव पारधी ने जताया आभार*

कार्यक्रम में कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी ने वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा समर्पित करने के अवसर को अपने लिए सौभाग्य बताया और इसके लिए आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कार्य समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ते हैं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने रानी अवंती बाई के साहस, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। साथ ही शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा गया कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उन्नति के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया गया कि महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलें तथा समाज के विकास में सक्रिय योगदान दें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार नगपुरे (अध्यक्ष, किसान गर्जना संगठन बालाघाट) एवं अनिल मस्करे (सरपंच, सावरगांव) ने की। विशेष अतिथि के रूप में दिलीप बिसेन (सरपंच, गुडरुघाट), दुर्गा प्रसाद लिल्हारे (जनपद उपाध्यक्ष, खैरलांजी), खेमराज दमाहे (अध्यक्ष, भाजपा कामगार मोर्चा नागपुर), जिला पंचायत सदस्य प्रकाश उके एवं सुनीता मानसिंह बहेटवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपेश्वरी लिल्हारे, आलोक पाटिल (जनपद सदस्य), गणेश नागपुरे (पूर्व जनपद सदस्य), योगेश सुलाकिया, चंदूलाल उपवंशी, छोटू लिल्हारे, कृष्ण कुमार दमाहे सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र लिल्हारे, उपाध्यक्ष थान सिंह मस्करे, सचिव चैनलाल उपवंशी, कोषाध्यक्ष धुर्वेसन दशहरे, संचालक श्रवण कुमार उपवंशी एवं अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

लाला लाजपत राय वार्ड की बदहाल सड़कों और गंदगी को लेकर कांग्रेस का जन जागरण आंदोलन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading