23.8 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनकल्याणी योजनाओं ने भारत को सिमरत और विकसित और समृद्ध विकास की दिशा से जुड़ा –जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम


कार्यकर्ता प्रशिक्षण के माध्यम से संकल्प लेकर  अंतिम छोर तक प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को पहुंचाएं – अनिल गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी का मजबूत कार्यकर्ता ही संगठन का निर्माण और रीड की हड्डी कहलाता है – गजेंद्र सिंह सिकरवार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026  और अमरकंटक मण्डल में प्रथम दिवस संपन्न

अनूपपुर ।  दीनदयाल प्राशिक्षण अभियान’ का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं कार्यकर्ता विकास के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से प्रेरित “दीनदयाल प्राशिक्षण अभियान” अमरकंटक मंडल में प्रथम दिवस संपन्न ।

अमरकंटक मंडल में इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । इस प्राशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की  विचारधारा,संगठनात्मक संरचना, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के मूल सिद्धांतों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद,अंत्योदय की भावना तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के संकल्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर  भारतीय जनता पार्टी के  जिला अध्यक्ष हीरासिंह श्याम एवं वक्ताओं  ने कार्यकर्ताओं को बताया कि कैसे संगठन की मजबूती ही राष्ट्र निर्माण की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने, जनसमस्याओं के समाधान में योगदान देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। 

बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
  जिससे संगठन का हर कार्यकर्ता सशक्त, जागरूक और समाज सेवा के लिए पूर्णतः तैयार हो सके।

हमारा संकल्प — सशक्त कार्यकर्ता, सशक्त संगठन, सशक्त राष्ट्र।

प्रशिक्षण महा अभियान में वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह सिकरवार , वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश पाठक , वरिष्ठ भाजपा नेता अजय शुक्ला , जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी श्याम नारायण शुक्ला ,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र चतुर्वेदी , अमरकंटक  मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया मंडल पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सतपुड़ा की यूनिट-11 में लगातार 150 दिन बिजली उत्पादन का बना कीर्तिमान

Newsdesk

पीएम स्वनिधि योजना से सोनू कुमार साहू के कारोबार को मिला संबल

Newsdesk

दबंगई: नवलपुर में सरपंच समर्थकों ने दलित परिवार के घर में घुसकर की मारपीट; पैर पड़वाने का वीडियो भी बनाया, SP दफ्तर पहुंचे पीड़ित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading