23.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

14 लाख 10 हजार में बिका परसवाड़ा बैठकी बाजार…


परसवाड़ा। ग्राम पंचायत परसवाड़ा मे 30 मार्च को बुधवारी बैठकी बाजार की नीलामी की बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान पंचों द्वारा ग्राम पंचायत से पुराने रिकॉर्ड मांगने पर काफी गहमा गहमी का माहौल रहा । जिसके बाद प्रारंभ हुई बाजार निलामी प्रकिया में कुल 5 ठेकेदारों ने अमानत राशि 1081603 रूपये जमा कराए गए। जिसके पश्चात बोलीं लगाई गई जो
1410000, लाख रुपए में लोकेश चावले निवासी लामता को सफल बोलीकर्ता के रुप में बाजार खरिदी कर ली गई है।
ग्राम पंचायत परसवाड़ा के सचिव महेश मरकाम ने बताया की शासन की नियमानुसार बैठकी बाजार की नीलामी 30 मार्च सोमवार को तय कर निविदा निकाली गई थी जिस पर पांच ठेकेदारों ने अमानत राशि जमाकर बोली लगाई थी, जिस पर सफल बोली कर्ता लोकेश चावले निवासी लामता ने अंतिम बोली 14 लाख 10 हजार की लगाई थी जिसे बैठकी की बिक्री एक वर्ष के लिए कर दी गई है। सरपंच गायत्री सूधीर कुमरे ने कहा की इस राशि का उपयोग ग्राम पंचायत का के विकास और मेंटेंनेंस के कार्य के लिए जैसे बिजली बिल, साफ सफाई, जनजल व्यवस्था के लिए उपयोग किया जाता है।  बता दें कि वर्ष 2023- 24 में 11 लाख 2 हजार रुपए,  वर्ष 2023- 24 मे 606830 लाख रूपए व वर्ष 2025-26 में 1241000 लाख रूपए में परसवाड़ा बैठकी बाजार की नीलामी की गई थी। इस दौरान सरपंच गायत्री सुधीर कुमरे, उपसरपंच भजनलाल, सचिव महेश मरकाम, पंचगण अशोक चावले, संजय बारेकर, अनिल पंचतिलक, द्वारका वंशपाल, मीना कटरे, सुगनती कोकोटे, लक्ष्मीबाई कंगाले, महेश उइके व परसवाड़ा के ग्रामीणो सहित पत्रकार बंधुओं और पुलिस बल की मौजूदगी रही ।

अन्य ख़बरें

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

लाला लाजपत राय वार्ड की बदहाल सड़कों और गंदगी को लेकर कांग्रेस का जन जागरण आंदोलन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading