*संदीपनी विद्यालय वारासिवनी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हुआ सम्पन्न*
*वारासिवनी* प्रदेश सरकार पहले की अपेक्षा शिक्षा के क्षेत्र में उड़ान भर रही है।स्कूली बच्चों से भी अपेक्षा है कि वे अब अपना केरियर बनाए।शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शासन अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।सभी बच्चे स्कूल जरूर जाए।यह उद्बोधन विधायक विवेक विक्की पटेल ने सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान कही।कार्यक्रम में पहुंचते ही विधायक विवेक विक्की पटेल का स्कूल के प्राचार्य हुमराज पटले द्वारा स्वागत किया गया।जिसके पश्चात सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
*तिलक वंदन कर विद्यार्थियों को किया पुस्तक और साइकिल वितरण*
संदीपनी विद्यालय वारासिवनी में नए सत्र में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक विवेक पटेल ने तिलक वंदन कर उनका पैर छूकर उनका स्वागत किया।तत्पश्चात प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण किया गया।और नवमी कक्षा के विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण किया गया।तत्पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों ने भोजन कक्ष और संगीत रुम का निरीक्षण किया।
*अच्छे रिजल्ट में माता-पिता के साथ स्कूल का नाम भी रोशन होता है – विवेक पटेल*
विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि मैने जैसे ही स्कूल में प्रवेश किया,देखकर मन प्रसन्न हो गया।इतना शानदार स्कूल और परिसर बना है।उतना ही यहां के टीचरों का स्टॉप है। सरकार बच्चों को पुस्तके,साइकिल,गणवेश के साथ ही सभी सुविधाएं दे रही है।हर माता-पिता चाहते है कि हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।जिससे उसका भविष्य सुधरे,और अपने देश का नाम रोशन करे।अभी विद्यार्थियों के लिए बस की सुविधा नहीं हुई है।जिससे उन्हें स्कूल पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मैने विधानसभा सत्र में भी इन विषयों को रखा था।बहुत जल्द बस का टेंडर प्रकिया शुरू होकर बस की व्यवस्था शुरू होगी।प्राइवेट स्कूल के छात्र छात्राओं को एडमिशन नहीं मिल रहा है।प्राइवेट स्कूल के कई बच्चे इस स्कूल में अध्ययन करना चाहते है।हम स्कूल शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों को सांदीपनि विद्यालय में एडमिशन देने की बात करेंगे।अच्छे भवन में पढ़ाई करने का आनंद भी अच्छा आता हैं।विधायक बनने के बाद मेरा सबसे ज्यादा ध्यान स्कूल की देखरेख में ही है।छात्र-छात्राओं लक्ष्य लेकर पढ़ाई करे।गांव के बच्चे आज कल बड़े-बड़े पोस्ट में नौकरी कर रहे है जहाँ अच्छे टीचर होते है वहाँ के रिजल्ट भी अच्छा आता है।मंजिल मिलने के साथ साथ माता-पिता के साथ स्कूल का नाम भी होता है।
*ये रहे मौजूद*
पूर्व विधायक प्रदीप जयसवाल,एसडीएम कार्तिकेय जयसवाल,जनपद उपाध्यक्ष पुष्पा किशोर अमूले,जिला पंचायत सदस्य गीता हनवत,संदीपनी विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि विवेक जुझार, राजस्व विधायक प्रतिनिधि अनिल पिपरेवार,भाजपा नेता छगन हनवत,शैलेन्द्र शेट्टी,पूर्व सरपंच राजा अली,किशोर अमले,वायकर पारधी, समाजसेवी डॉक्टर मनोज पवार,मानिक ठाकरे,प्रणय धार्मिक,डॉक्टर देवेंद्र गौतम, बीआरसी सतेंद्र शरणागत,स्कूल के प्राचार्य हुमराज पटले,राम चौहान, कमल टेंभरे,फुलचंद ठाकरे,लखन रिनायत,शरद सोनी,प्रवीण राणा,विजय गजभिए,अमित डोंगरे, हिमांशु कटरे,मुकेश देशकर,वंदना शर्मा,प्रियंका देशमुख,देवश्री चौधरी,अनु रहांगडाले,सविता सातदेवे,समा कातरे,ऊषा चौबे,वाय ऐंडे मौजूद रहे।


