23.8 C
Jabalpur
September 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनूपपुर रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिर में भव्य जन्मोत्सव एवं भंडारा अयोजित


अनूपपुर , अनूपपुर फिल्टर हाउस रेलवे कॉलोनी आदर्श हाईस्कूल रेलवे के बगल मे  प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में 02 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का भव्य समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद पाया। आयोजक समिति के सदस्य सुदेव चटर्जी  , बद्रीनाथ नाथ तिवारी , सूर्या राव उर्फ गुंडू ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष यहां आयोजित किया जाता है , और इसमें पूरे कॉलोनी के अलावा नगर के कई लोग भी शामिल होते हैं ।
इस तरह के आयोजनों से लोगों में भक्ति और एकता की भावना बढ़ती है।
रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष  लक्ष्मण राव ने बताया कि हनुमान जी एक ऐसे देव हैं जो शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर वे सभी रेलवे कर्मचारियों , अनूपपुर नगरवासी और उनके परिवारों को बधाई देते हैं और भगवान हनुमान से सभी की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं
नवभारत के जिला ब्यूरो प्रमुख चैतन्य मिश्रा ने बताया कि यह उत्सव हम लोग बचपन से देखते आ रहे हैं और यहां आकर मन को बड़ी शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर हमारी बचपन की यादों से जुड़ा हुआ है और यहां आते ही हमारे मन में स्वयम ही श्रद्धा भाव आता है ।
न्यूज एजेंट  और समाजसेवी नजीर अहमद ने भी भंडारे में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि भारत देश एक सनातन देश है और हम सबको मिलकर एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए

अन्य ख़बरें

सतपुड़ा की यूनिट-11 में लगातार 150 दिन बिजली उत्पादन का बना कीर्तिमान

Newsdesk

पीएम स्वनिधि योजना से सोनू कुमार साहू के कारोबार को मिला संबल

Newsdesk

दबंगई: नवलपुर में सरपंच समर्थकों ने दलित परिवार के घर में घुसकर की मारपीट; पैर पड़वाने का वीडियो भी बनाया, SP दफ्तर पहुंचे पीड़ित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading