April 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं : मौलाना यासूब अब्बास



लखनऊ, 12 अप्रैल (शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास और मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक हालात पर चिंता जताई है।

मौलाना यासूब अब्बास ने आईएएनएस से कहा कि मौजूदा हालात बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा, “तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं और अमेरिका दुनिया को तबाह करने की कोशिश कर रहा है। अब अमेरिका चीन को भी खुलकर धमकी दे रहा है और अगर ऐसा जारी रहा तो चीन भी जवाबी हमला कर सकता है।”

उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर भी सवाल उठाए। मौलाना यासूब अब्बास के मुताबिक, यह वार्ता पूरी तरह विफल हो चुकी है क्योंकि अमेरिका अपनी शर्तों पर समझौता चाहता था, जबकि ईरान ने साफ कर दिया कि वह केवल अपनी शर्तों पर ही कोई समझौता करेगा। ऐसे में दोनों देशों के बीच सहमति बनना संभव नहीं हो सका।

वहीं मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी इस्लामाबाद में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता के विफल होने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि इन बातचीत के असफल होने से पूरी दुनिया में मायूसी की लहर है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि अमेरिका का यह दावा कि उसने युद्ध जीत लिया है, पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि नाटो देशों ने भी अमेरिका का साथ नहीं दिया क्योंकि यह युद्ध अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ था और ईरान पर अवैध रूप से थोपा गया था।

उन्होंने कहा कि अब जब अमेरिका चीन को भी चेतावनी दे रहा है, तो उसे ऐसे अवैध कदमों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इससे पूरे विश्व व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा पैदा हो रहा है।

अन्य ख़बरें

ईरान संघर्ष को लेकर पाकिस्तान में शांति वार्ता मुश्किल, वजह पीएम शहबाज!

Newsdesk

ईरानी राष्ट्रपति बोले ‘हम युद्ध नहीं, संवाद चाहते

Newsdesk

स्टंट’ पड़ा भारी: ‘कम्फर्ट वुमन’ प्रतिमा से छेड़छाड़ पर अमेरिकी यूट्यूबर को जेल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading