June 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

अवैध वाहन स्क्रैपिंग का भंडाफोड़: क्राइम ब्रांच और अधारताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। क्राइम ब्रांच और अधारताल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से वाहनों को काटकर स्क्रैप करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि खजरी खिरिया क्षेत्र में स्थित एक गैराज में बिना वैध दस्तावेजों के वाहनों को काटकर स्क्रैप में बदला जा रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और अधारताल पुलिस की टीम ने दबिश दी, जहां मौके पर एक वाहन में स्क्रैप लोड पाया गया।

पूछताछ में गैराज संचालक ने अपना नाम शेख आरिफ (37) निवासी बेलबाग बताया। जांच के दौरान मौके से कई वाहनों के कटे हुए हिस्से, एक इंडिका विस्टा कार आधी कटी हुई अवस्था में, इंजन और अन्य पुर्जे बरामद किए गए। आरोपियों ने कुछ वाहनों को काटकर स्क्रैप में बदलने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने पाया कि आरोपियों के पास न तो वाहनों को स्क्रैप करने का कोई वैध परमिट था और न ही संबंधित वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर आरटीओ में सरेंडर किए गए थे। इसके अलावा, वाहन मालिकों के शपथ पत्र या एग्रीमेंट जैसे जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अरबाज (26) निवासी छोटी ओमती, वाहनों की व्यवस्था करता था, जबकि आरिफ उन्हें अवैध रूप से काटकर स्क्रैप में बदलता था। दोनों आरोपी नियमों का उल्लंघन कर अवैध लाभ कमा रहे थे।

पुलिस ने मौके से कई वाहनों का स्क्रैप, इंजन और पुर्जे जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 318(1), 61(2) और मध्यप्रदेश मोटर कराधान अधिनियम की धाराओं 11 व 16(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

पनागर में महिला से झपटमारी, स्कूटी सवार बदमाश सोने की झुमकी छीनकर फरार

Newsdesk

शहपुरा पुलिस की कार्रवाई, कट्टा-कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में पुरानी रंजिश पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading