April 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अधीक्षण अभियंता ने किया छपारा का औचक निरीक्षण

*रिकॉर्ड अपडेट न मिलने पर जताई नाराजगी*

*समाधान योजना में तेजी लाने के निर्देश*छपारा:- 
बिजली विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से अधीक्षण अभियंता (SE) सिवनी पी.के.गेडाम द्वारा बुधवार उप संभाग छपारा एवं वितरण केंद्र छपारा-1 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन रिकॉर्ड व्यवस्थित न होने और मोबाइल नंबरों की त्रुटियों को लेकर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया।

रिकॉर्ड्स की जांच और अधिकारियों को फटकार :- 
निरीक्षण के दौरान पी.के. गेडाम ने कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स का सूक्ष्म परीक्षण किया। रिकॉर्ड्स अपडेट न पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तत्काल सभी रिकॉर्ड्स को व्यवस्थित और अपडेट करने के निर्देश दिए।

*समाधान योजना की समीक्षा*
उपभोक्ताओं को सीधे किए फोन कॉल मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी *’समाधान योजना’* के क्रियान्वयन को परखने के लिए अधीक्षण अभियंता ने स्वयं उपभोक्ताओ से चर्चा की। उन्होंने लंबित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं को फोन कॉल लगाकर योजना की जानकारी ली। इस दौरान कई उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर गलत पाए गए, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कनिष्ठ अभियंता को तत्काल डेटा सुधारने और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।

*मानसून पूर्व रखरखाव के सख्त निर्देश*
आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए श्री गेडाम ने विद्युत अधोसंरचना की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि: 33 के व्ही और 11 के व्ही लाइनों का आवश्यक रखरखाव करें मानसून शुरू होने वाला हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त, चार युवकों की मौत

Newsdesk

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल ने 35 मिनट में पाया काबू

Newsdesk

17 अपराधों का आरोपी अमन केवट गिरफ्तार, देसी कट्टा-कारतूस बरामद, गैंग बनाकर दहशत फैलाने की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading