April 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छोटा तालाब में चला ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’, ग्रामीणों ने किया श्रमदान व पूजन


कुरई- दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सेक्टर क्रमांक 01 कुरई अंतर्गत ग्राम पंचायत रिडडी में नवांकुर संस्था उत्कृष्ट जनकल्याण समाज सेवा समिति रिडडी के तत्वावधान में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान – जल स्रोत सेवा समागम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत गांव के छोटा तालाब में जल स्रोतों की साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया एवं विधि-विधान से पूजन अर्चना कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जल स्रोतों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री कुलदीप सिंह ठाकुर, नवांकुर संस्था प्रमुख मुकेश डहरवाल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सोनु डहरवाल, सुधीर डहरवाल, मेंटर अविनाश अहिरवार एवं MSW की छात्रा सपना साकरे सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि समय रहते जल के प्रति जागरूकता नहीं दिखाई गई तो भविष्य में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो सकता है।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल बचाने और जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई करने का संकल्प लिया।

अन्य ख़बरें

आज पहले दिन कैबिनेट मंत्री, महापौर, सांसदों, विधायकों, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने की ’स्व-गणना

Newsdesk

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, संदिग्ध हालात में जांच शुरू

Newsdesk

शराब के लिए पैसे न देने पर युवक पर चाकू से हमला, गोहलपुर में वारदात से दहशत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading