June 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

गढ़ा में शराब दुकान का ‘खुफिया होल’ बेनकाब, ओवररेटिंग और अवैध बिक्री का वीडियो वायरल

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में स्थित पुरवा शराब दुकान पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। यहां दुकान के शटर बंद होने के बाद भी दीवार में बनाए गए एक ‘खुफिया होल’ (छेद) से शराब बेचे जाने का खुलासा हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कथित तौर पर ओवररेटिंग और पुलिस के नाम पर वसूली किए जाने की बात सामने आई है। इससे न केवल आबकारी नियमों की अनदेखी उजागर हुई है, बल्कि स्थानीय पुलिस और विभागीय कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने गढ़ा थाना स्टाफ को फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त ‘सीक्रेट होल’ को बंद कराया गया। इसके बाद दुकान के संचालन और नियमों के पालन को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाने के नजदीक ही इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं, बावजूद इसके किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि आखिर किसके संरक्षण में शटर बंद होने के बाद भी शराब की बिक्री जारी थी।

फिलहाल, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

अन्य ख़बरें

भूमि खरीद विवाद पर घिरे मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, कांग्रेस बोली-निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री दें इस्तीफा

Newsdesk

विधान परिषद चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर भाजपा सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई: आर अशोक

Newsdesk

महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी, सरकार ने दी समिति गठन को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading