September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मथुरा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, शीशे तोड़कर बाहर निकाले गए यात्री



मथुरा, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीओ संदीप सिंह ने हादसे की जानकारी दी कि नोएडा से बिहार के दरभंगा जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस माइलस्टोन संख्या 76 के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी 72 यात्री सुरक्षित हैं।


सीओ संदीप सिंह बताया कि स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बस के अंदर फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। 10 से 12 लोग मामूली रूप से चोटिल हुए थे, जिनको इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।

घटना शाम करीब 07:36 बजे की है। बस नोएडा से सवारियां लेकर दरभंगा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस नौहझील थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 76 पर पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के बीचों-बीच पलट गई। सूचना मिलते ही पीआरवी 1877 ने तत्काल स्थानीय पुलिस को जानकारी दी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नौहझील और बाजना कट चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बस के दरवाजे ब्लॉक हो जाने के कारण यात्री अंदर फंस गए थे। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़े और एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस-प्रशासन ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त बस को सड़क के बीच से हटवाया और किनारे खड़ा करवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को पुनः सुचारू किया जा सका।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस ने यात्रियों के गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास शुरू कर दिए हैं। समय रहते मिली सूचना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading