41.1 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नवागत सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी का हुआ स्वागत, रक्तदान समितियों ने दिया सहयोग का भरोसा


जबलपुर। जिले की विभिन्न रक्तदान समितियों एवं सिकल सेल–थैलेसीमिया जनजागरूकता से जुड़ी संस्थाओं द्वारा नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नवीन कोठारी का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के जनहितकारी कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. कोठारी ने विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही इस तरह के अभियानों को सफल बनाया जा सकता है।
रक्तदान समितियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे लंबे समय से जनकल्याण के लिए विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्य कर रहे हैं। इनमें रक्तदान जागरूकता, सिकल सेल और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता, एचएलए कैंप का आयोजन, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना, बीएमटी (बोन मैरो ट्रांसप्लांट) के लिए सहायता, आर्थिक सहयोग, दवाइयों की व्यवस्था, तथा नेत्रदान, अंगदान और देहदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता शामिल है।
इस अवसर पर जिले की कई प्रमुख संस्थाओं और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इनमें नीलेश कुमार गुप्ता (माथुर वैश्य युवामंच), ब्लड डोनर्स क्लब जबलपुर, युवा सेवा फाउंडेशन से नवीन जेठानी और पंकज खरे, सुधीर कुमार रैकवार (रेड नेक्टर ब्लड डोनेशन सोसायटी), अजय घोष (अनुश्री वेलफेयर), विकास शुक्ला (मां रेवा रक्तदान समिति), सरबजीत नारंग (दिशा वेलफेयर सोसायटी), डॉ. संजय असाटी (मां नर्मदा रक्तदान), राहुल तिवारी (रक्तदान महादान कर्तव्य), कपिल थधानी (ह्यूमैनिटी ऑर्गेनाइजेशन), मध्य प्रदेश थैलेसीमिया जागरण समिति, थैलेसीमिया सिकल सेल जागरण समिति, हम हैं ना फाउंडेशन, इलुविंदर सिंह छाबड़ा (खालसा रक्तदान समिति), शैलेश जैन (जैन ब्लड डोनेशन समिति), महेंद्र जैन (नेत्र ज्योति मिशन बरेला), धर्मेंद्र जैन (टीम बरेला रक्तदान समिति), महादेव रक्तदान समिति सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

अन्य ख़बरें

पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों का गेहूं हर हाल में खरीदा जाएगा : शिवराज चौहान

Newsdesk

रील बनाने का जानलेवा क्रेज: मऊगंज में हाईवे पर वीडियो बनाते समय भीषण हादसा, दो नाबालिगों सहित तीन की मौत

Newsdesk

जबलपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: अस्पताल वार्ड के शौचालय में कैदी ने उठाया चरम कदम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading