April 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित
जबलपुर के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

जबलपुर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। जबलपुर जिले के विद्यार्थियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

10वीं कक्षा में पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाईस्कूल की छात्रा श्रेया जैन और संदीपनी विष्णुदत्त हायर सेकंडरी स्कूल सिहोरा की रश्मि गडरी ने 496 अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा शासकीय रानी दुर्गावती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शुभी सैनी ने छठा और ब्रह्म ऋषि नर्मदा विद्यापीठ के अभिषेक मिश्रा ने सातवां स्थान प्राप्त किया।

12वीं कक्षा में भी जबलपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कला संकाय में अल्फिया अंजुम ने प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया। वहीं वाणिज्य संकाय में अनम अंसारी और जीव विज्ञान समूह में ओम चौक ने भी दसवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

इसी कड़ी में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, पोली पाथर की छात्रा नमामि पटेल ने भी 12वीं कक्षा (मैथ्स-साइंस) में 500 में से 450 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नमामि के पिता नरेंद्र पटेल और माता गीता पटेल हैं। उनकी इस सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

विज्ञान गणित समूह में पूर्वी गोलहानी और कृति पांडे ने आठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों में राजश्री विश्वकर्मा ने 98.6% अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। उनके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं, जिससे उनकी सफलता और भी प्रेरणादायक बन जाती है।

जबलपुर जिले में इस बार कुल 43 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 23,938 छात्र 10वीं और 19,134 छात्र 12वीं में शामिल हुए। परीक्षा के लिए जिले में 100 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 47 शहरी और 53 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित थे। 96 केंद्र नियमित और 4 केंद्र प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित किए गए थे।

पूरे परीक्षा सत्र के दौरान केवल एक नकल का मामला सामने आया, जो कुंडम क्षेत्र में दर्ज किया गया।

अन्य ख़बरें

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

Newsdesk

पंडित जवाहरलाल नेहरू विद्यालय का धमाका: 10वीं-12वीं में रिकॉर्ड रिजल्ट, 93 छात्र प्रथम श्रेणी में पास

Newsdesk

शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शहडोल जिले को प्रदेश में किया गौरवान्वित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading