सी टाइम्स बालाघाट
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल में कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को दोपहर घोषित कर दिया है जिसमें इस बार भी छात्र छात्राओं ने प्रवीण्य सूची मेंअपना दबदबा कायम रखा है।
स्कूल से प्राप्त जानकारी अनुसार
जिले के अध्ययन अनुशासन शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अच्छे स्कूल के नाम से पहचाने जाने वाला स्कूल महर्षि विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं का भी परिणाम इस बार शत प्रतिशत रहा ।
इस बार के परिणम में 10वी के छात्र लक्ष्य मिश्रा ने 82 % लाकर स्कूल के साथ पूरे परिवार समाज का नाम रोशन किया है । लक्ष्य मिश्रा ने इस वर्ष की पढ़ाई विपरीप परिस्थितियों में रहकर भी अच्छे अंक लाकर मेरिट में अपना स्थान बनाया है । इनके पापा ब्रजेश मिश्रा मम्मी ज्योति मिश्रा है
प्रवीण्य सूची में लक्ष्य मिश्रा के आने पर जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी उपाध्याय के साथ साथ स्कूल के प्राचार्य सतीश चौरसिया ध्यान योग सिद्धि शिक्षक मनोज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राजेश पाठक संदीप तिवारी प्रकाश दुबे संजय पुरोहित अनिल धूवारे संजय मिश्रा रमेश कावरे आदि ने बहुत बहुत बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई हैं।


