April 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पंडित जवाहरलाल नेहरू विद्यालय का धमाका: 10वीं-12वीं में रिकॉर्ड रिजल्ट, 93 छात्र प्रथम श्रेणी में पास

कुरई- चक्की खमरिया शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर पंडित जवाहरलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय ने शानदार परीक्षा परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता और अनुशासन का लोहा मनवाया है।
कक्षा 5वीं और 8वीं के उत्कृष्ट परिणामों के बाद अब कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों ने विद्यालय की उपलब्धियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा दिया है।

*कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन*

कक्षा 10वीं में वंश अहिरवार और मोहित नागवंशी ने 95.4% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। सोनाली गोस्वामी (94%) दूसरे और बरखा गोस्वामी (93%) तीसरे स्थान पर रहीं।
अन्य मेधावी विद्यार्थियों में जयगिरी (90.6%), हिमेश (90.2%), प्रांजल (89%), जिया सनोडिया (89%), शिवानी नागवंशी (87.4%), चंचल (87.2%), आदर्श सनोडिया (87%), तरूणी पाल (85.2%), शिवा शर्मा (85%) एवं साधना वर्मा (82.5%) लक्ष्मी धुर्वे 82.4%, रागिनी बंजारा 83.4 %, अनुराग बन्देवार 86.4 शामिल रहे।

*कक्षा 12वीं में भी उत्कृष्ट नतीजे*

कक्षा 12वीं में पलक अहिरवार ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके बाद शेख सावन मंसूरी (92%), ओमकार चंदेल (89%), ज्योति रघुवंशी (87%), मोहित डेहरिया (87%) और अनुज वर्मा (87%) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

,*100% सफलता, 93 छात्र प्रथम श्रेणी में*

विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि कुल 101 उत्तीर्ण छात्रों में से 93 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, जबकि कोई भी छात्र द्वितीय या तृतीय श्रेणी में नहीं रहा। यह परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित वातावरण का प्रमाण है।

*प्राचार्य ने दी बधाई, शिक्षकों की मेहनत रंग लाई*

विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश तिवारी ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के अनुशासन को दिया। उन्होंने विशेष रूप से गणित शिक्षक  मनोज शर्मा को लगातार 12 वर्षों से 100% परिणाम देने पर बधाई देते हुए उनकी सराहना की।

*क्षेत्र में खुशी की लहर*

इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने विद्यालय परिवार को बधाई दी है। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प दोहराया है।

अन्य ख़बरें

महिला सुरक्षा और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर डीआईजी अतुल सिंह ने ली समीक्षा बैठक

Newsdesk

हाईवे पर नो-पार्किंग में खडे भारी वाहनों को हटवाते हुये की गयी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही

Newsdesk

दूसरों का जीवन बचाकर वंदनीय कार्य करते हैं फायर ब्रिगेड कर्मी – निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading