November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रेलवे कोचिंग डिपो के सामने पाइपलाइन कार्य में डम्पर फंसा, बड़ा हादसा टला



जबलपुर। जबलपुर में रेलवे कोचिंग डिपो के सामने चल रहे पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमृत परियोजना के तहत पुल नंबर 1 से कांचघर रोड तक पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में मलबे से भरा डम्पर अचानक फंसकर एक ओर झुक गया।
घटना दोपहर लगभग 2:45 बजे की बताई जा रही है, जब डम्पर गड्ढा भरने के लिए मलबा लेकर पहुंचा था। इसी दौरान उसके एक तरफ के पहिए जमीन में एक फुट से अधिक धंस गए, जिससे वाहन असंतुलित होकर आधा पलटने की स्थिति में पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते जेसीबी की मदद से पहले मलबा खाली कराया गया और फिर डम्पर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। मार्ग बंद होने से हजारों छात्र-छात्राएं, रेल कर्मचारी और आम नागरिक रोजाना प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को दो किलोमीटर से अधिक का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नगर निगम और प्रशासन द्वारा कार्य की नियमित निगरानी की जाए, तो काम शीघ्र पूरा हो सकता है। फिलहाल ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते आमजन को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

Leave a Comment