November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लव जिहाद व देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ पुतला दहन
दमोहनाका चौक पर विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन



जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दमोहनाका चौक पर लव जिहाद सहित कथित देशविरोधी गतिविधियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और अपनी मांगों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
बताया गया कि हाल ही में नासिक में सामने आए कथित लव जिहाद के मामले के विरोध में महाकौशल प्रांत के सभी 34 जिलों में एक साथ विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। जबलपुर में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियां, अवैध कब्जे और सामाजिक तनाव गंभीर विषय हैं, जिन पर तत्काल नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र और ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख पंकज श्रीवास्त्री, प्रचार-प्रसार विभाग के अजय चौरसिया, जिला संयोजक, जिला एवं प्रखंड मंत्री सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञापन में संगठन ने कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें धर्मांतरण और अंतरधार्मिक विवाह से जुड़े मामलों पर सख्त कानून बनाने, सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने, संदिग्ध आपराधिक एवं आतंकी गतिविधियों की जांच तेज करने, खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में कड़ी निगरानी रखने तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित न्याय व्यवस्था लागू करने की मांग शामिल है।

अन्य ख़बरें

सिविक सेंटर में पब बना हुड़दंग का अड्डा! शराब के नशे में युवक-युवतियों का घंटों हंगामा, अश्लील हरकतों से शर्मसार हो रहा शहर

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment