41.1 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 03 वर्ष से गुम नाबालिग बालिका को जम्मू-कश्मीर से सकुशल किया गया दस्तयाब



डिंडोरी सी टाइम्स । डिण्डौरी पुलिस द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं की तलाश हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेश स्तरीय अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
थाना कोतवाली डिण्डौरी में दर्ज अपराध क्रमांक 87/2023, धारा 363 भादवि के लगभग 03 वर्ष पुराने गुमशुदगी प्रकरण में थाना पुलिस द्वारा सुनियोजित रणनीति एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा नाबालिग बालिका को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप जम्मू-कश्मीर राज्य के जिला कठुआ अंतर्गत राजबाग थाना क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब किया गया।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी वाहनी सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी डिण्डौरी सतीश द्विवेदी के निर्देशन में संपन्न हुई। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित बरामद किया।
उक्त सफलता लंबे समय से लंबित प्रकरण के निराकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत डिण्डौरी पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की निरंतर तलाश कर उन्हें सकुशल परिजनों से मिलाने का कार्य किया जा रहा है।
इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, सहायक उप निरीक्षक मुकेश बैरागी, सहायक उप निरीक्षक शेख सिराज, आरक्षक विनोद माहौर , प्रआर. मुकेश प्रधान एवं आर. जगदीश की विशेष भूमिका रही ।

————————————————–

अन्य ख़बरें

पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों का गेहूं हर हाल में खरीदा जाएगा : शिवराज चौहान

Newsdesk

रील बनाने का जानलेवा क्रेज: मऊगंज में हाईवे पर वीडियो बनाते समय भीषण हादसा, दो नाबालिगों सहित तीन की मौत

Newsdesk

जबलपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: अस्पताल वार्ड के शौचालय में कैदी ने उठाया चरम कदम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading