April 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

समर कैंप के जरिए खेल, संस्कार और जागरूकता से गढ़ेंगे बेहतर नागरिक”। जगन्नाथ मरकाम


अनूपपुर।मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर  2026 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगनाथ मरकाम की अध्यक्षता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर में आयोजित बैठक में इस शिविर की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यह समर कैंप कोतमा, पुष्पराजगढ़, जैतहरी, जिला खेल परिसर अनूपपुर तथा राजनगर बनगवा में संचालित होगा। शिविर के माध्यम से 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं को खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।
जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने सुझाव दिया कि अधिक से अधिक बच्चों का पंजीयन सुनिश्चित कर उन्हें खेलों के माध्यम से अनुशासित एवं जागरूक नागरिक बनाया जाए, ताकि वे स्वयं प्रेरित होकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम ने सभी संबंधितों से अपील की कि शिविर स्थलों पर अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से बच्चों में अच्छे नागरिक बनने के गुण विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।समर कैंप के जरिए खेल, संस्कार और जागरूकता से गढ़ेंगे बेहतर नागरिक”। इस स्लोगन के माध्यम से बैठक में सभी को प्रेरित किया
बैठक में जिला वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रचेता, प्रशिक्षक रामचंद्र यादव, ग्रामीण युवा समन्वयक मिथिलेश सिंह नेताम, खेलन प्रसाद कोल, व्यायाम शिक्षक धनीराम वनवासी, कराते कोच शिवानी केसरवानी, रश्मि ताम्रकार, ताइक्वांडो कोच विकास भारतीया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान सुबह एवं शाम नियमित खेल प्रशिक्षण के साथ बच्चों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता जैसे अभियानों से जोड़कर उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रीय सेपक टकरा खेल प्रतियोगिता हेतु 4 खिलाड़ी चयनित

Newsdesk

जिला चिकित्सालय एवं सिविल अस्पतालो में सीटी स्कैन हेतु आभा आईडी अनिवार्य

Newsdesk

विधायक ने तालाब के सफाई कार्य में किया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading