41.1 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राष्ट्रीय सेपक टकरा खेल प्रतियोगिता हेतु 4 खिलाड़ी चयनित


…..
शहडोल 17 अप्रैल 2026- मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 24 से 28 अप्रैल 2026 तक तेलंगाना के एनटीआर स्टेडियम में आयोजित होने वाली शालेय राष्ट्रीय सेपकटकरा खेल प्रतियोगिता हेतु शहडोल संभाग के 4 खिलाड़ियो का चयन किया गया है।  चयनित खिलाड़ियो में टाइम पब्लिक स्कूल शहडोल की नंदिनी जैन, एकांत शुक्ला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्कूल शहडोल, मान्यता गुप्ता, महर्षि विद्यालय शहडोल, देवासी शर्मा पिता सुधांशु शर्मा के नाम शमिल है। चयनित खिलाड़ियो को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग शहडोल उमेश कुमार धुर्वे ,सहायक संचालक खेल रईस अहमद सहित अन्य अधिकारियो एवं  विद्यालय के प्राचार्य ने उत्कृष्ट प्रदर्षन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सहायक संचालक खेल रईस अहमद ने बताया कि तेलंगाना के एनटीआर स्टेडियम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सेपक टकरा खेल प्रतियोगिता का प्री नेशनल कोचिंग कैंप अनूपपुर में  17 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।

अन्य ख़बरें

पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों का गेहूं हर हाल में खरीदा जाएगा : शिवराज चौहान

Newsdesk

रील बनाने का जानलेवा क्रेज: मऊगंज में हाईवे पर वीडियो बनाते समय भीषण हादसा, दो नाबालिगों सहित तीन की मौत

Newsdesk

जबलपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: अस्पताल वार्ड के शौचालय में कैदी ने उठाया चरम कदम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading