September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में छात्रा सुजला पटेल ने प्रदेश की प्रवीण सूची में आठवां स्थान किया अर्जित

अनूपपुर 17 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत अनूपपुर में परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री रावेन्द्र पटेल की पुत्री सुजला पटेल ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं विज्ञान समूह इंग्लिश मीडियम में प्रदेश की प्रवीण सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
अनूपपुर में शिक्षा- दीक्षा के पश्चात छात्रा सुजला पटेल वर्तमान में मैहर जिले के अमरपाटन के रामनगर रोड स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।
छात्रा सुजला पटेल की इस असाधारण उपलब्धि पर अनूपपुर जिले के कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी सहित सभी शुभचिंतकों ने छात्रा एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। 
विद्यालय के संचालक श्री अशोक सिंह एवं विद्यालय में स्टाफ ने भी छात्रा की सफलता पर शुभकामनाएं दी है।
छात्रा सुजला पटेल वर्तमान में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है उन्होंने डॉक्टर बनकर समाज की सेवा में योगदान देने की बात कही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading