September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीबीएसई 10वीं की छात्रा मान्या त्रिपाठी ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय एवं नगर का बढ़ाया गौरव

अनूपपुर17 अप्रैल 2026/ केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर की दसवीं कक्षा के सीबीएसई परीक्षा परिणाम में अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मरवाते हुए छात्रा मान्या त्रिपाठी ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर केन्द्रीय  विद्यालय अनूपपुर  मे प्रथम स्थान हासिल किया छात्रा मान्या त्रिपाठी ने इस सफलता के लिए ईश्वर के साथ ही माता श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी-पिता  दीपेंद्र त्रिपाठी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य  देवेन्द्र कुमार तिवारी एवं शिक्षकों को परीक्षा परिणाम की उपलब्धि के लिए दिए गए मार्गदर्शन हेतु आभार जताया है।
छात्रा मान्या त्रिपाठी की सफलता पर केंद्रीय विद्यालय समिति अनूपपुर के अध्यक्ष, कलेक्टर  हर्षल पंचोली तथा विद्यालय के प्राचार्य  देवेंद्र कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतको ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading