April 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शाहपुर पुलिस की कार्यवाही, मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा

डिंडोरी सी टाइम्स । जिले में अवांछनीय गतिविधियों एवं गौवंश तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक, जिला डिण्डौरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शहपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह परते द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर लगातार गौवंश तस्करी के विरुद्ध सूचना संकलन एवं कार्यवाही की जा रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 17.04.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम अझवार से सारसताल रोड, ग्राम राम्हेपुर के पास घेराबंदी कर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान एक आईशर ट्रक क्रमांक MP 13 AG 5067 को पकड़ा गया, जिसमें 12 नग भैंस पाड़ा भरे हुए पाए गए। साथ ही तस्करी में संलिप्त एक लाल रंग की कार भी जप्त की गई। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

मामले में आरोपी वाहन चालक समीर अंसारी पिता मोहम्मद समीम निवासी चार खम्भा जबलपुर, परिचालक नसीम खान पिता वहीद खान निवासी मदार टेकरी जबलपुर, वाहन स्वामी मोहम्मद इस्लाम खान उर्फ शेरू निवासी जबलपुर, सप्लायर सलमान खान निवासी फरेहदा एवं वाहन स्वामी के एक अन्य साथी के विरुद्ध थाना में अपराध क्रमांक 110/26 दर्ज किया गया है। उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कार्यवाही में निरीक्षक केवल सिंह परते, सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक 268 अभिजीत धुर्वे, आरक्षक 393 अंकित मरावी एवं आरक्षक 263 रोहित मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

———————— ————————-

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त, चार युवकों की मौत

Newsdesk

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल ने 35 मिनट में पाया काबू

Newsdesk

17 अपराधों का आरोपी अमन केवट गिरफ्तार, देसी कट्टा-कारतूस बरामद, गैंग बनाकर दहशत फैलाने की थी तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading