37.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

झारखंड से जबलपुर तक ‘चाइना चाकू’ सप्लाई का खुलासा, पारस जैन गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अभिषेक फरार

जबलपुर। शहर में अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और मढ़ोताल थाना पुलिस ने ‘चाइना चाकू’ सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मदर टेरेसा नगर से पारस जैन नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि इस नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड अभिषेक गुप्ता अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उस समय पकड़ा गया, जब वह झारखंड से लाए गए अवैध चाकुओं की खेप खपाने की तैयारी में था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 नग ‘चाइना चाकू’ और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी इन चाकुओं को झारखंड के मधुबन क्षेत्र से डिब्बों में छिपाकर लाता था और शहर के युवाओं को मात्र 200 रुपये प्रति चाकू में बेचता था। पुलिस का मानना है कि इस सस्ते हथियार के जरिए युवाओं को अपराध की ओर धकेला जा रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन अभिषेक गुप्ता कर रहा था, जो फिलहाल फरार है। उसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम को झारखंड भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी पारस जैन से पूछताछ जारी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और खरीदारों की पहचान कर आगे कार्रवाई की जा सके।

पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य ख़बरें

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

Newsdesk

एकनाथ शिंदे ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ को दिया अंजाम, शिवसेना में शामिल हुए यूबीटी के 6 बागी सांसद

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading