41.3 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर जबलपुर में भव्य शोभायात्रा,

सनातन संस्कृति के जयकारों से गूंजा शहर
जबलपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मनाए जाने वाले भगवान भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर शहर में आस्था और उत्साह का भव्य संगम देखने को मिला। ब्राह्मण एकता मंच के नेतृत्व में शनिवार शाम मालवीय चौक से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को धार्मिक रंग में रंग दिया। शोभायात्रा का समापन कोतवाली थाना क्षेत्र के सामने होना निर्धारित रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुन पर जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने हाथों में ध्वज और बैनर लेकर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा मंच सजाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।
इस आयोजन में विधायक एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक पं. अभिलाष पाण्डेय, योगेन्द्र दुबे, पं. राजेश दुबे ‘बबलू’, पं. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, पं. संतीश उपाध्याय, पं. वीरेंद्र चौबे, संपूर्ण तिवारी, धीरू मिश्रा, राजेश द्विवेदी सहित अनेक समाजसेवी और गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजकों ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से शोभायात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील भी की।

गढ़ा में आज निकलेगी शोभायात्रा

कार्यक्रम की अगली कड़ी में मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 19 अप्रैल को एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली शाम 5 बजे गुलौआ चौक, गढ़ा से प्रारंभ होकर छोटो बजरिया, आनंदकुंज, गढ़ बाजार, पंडा की मढ़िया, शाही नाका, कछपुरा ब्रिज और लेबर चौक होते हुए पीएंडटी कॉलोनी स्थित हनुमान दरबार मैदान में संपन्न होगी।
रैली में सबसे आगे भगवान परशुराम की दिव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसके पीछे सैकड़ों वाहन श्रद्धा और अनुशासन के साथ चलेंगे। यात्रा मार्ग पर विभिन्न समाजों द्वारा स्वागत मंच बनाए जाएंगे, जहां पुष्प वर्षा और अभिनंदन के माध्यम से रैली का स्वागत किया जाएगा। साथ ही, महापुरुषों की प्रेरणादायक झांकियां और सामाजिक संदेश देने वाले दृश्य भी शामिल रहेंगे, जो समाज में एकता, संस्कार और जागरूकता का संदेश प्रसारित करेंगे।
इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि जबलपुर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति लोगों में गहरा उत्साह और एकजुटता है। भगवान परशुराम के आदर्शों—साहस, धर्म रक्षा और न्याय—को आत्मसात करते हुए श्रद्धालुओं ने समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों के प्रसार का संकल्प लिया।

समरसता सेवा संगठन ने किया स्वागत

भगवान परशुराम जी के प्रकाट्योत्सव की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण एकता मंच एवं परशुराम वंशज द्वारा निकाली शोभायात्रा का स्वागत समरसता सेवा संगठन, सराफा एसोसिएशन, मंगला काली परिवार द्वारा सराफा चौक में मंच लगाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर समरसता सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संदीप जैन, अध्यक्ष पवन पांडे, सचिव मनोज सेठ, अखिल मिश्रा, अजय बख्तावर, सुशील सोनी, संजय गोस्वामी, राजा सराफ, रिंकू अग्रवाल, मनोज सराफ, अजय यादव, राजेश केसरवानी, पवन साहू, राहुल दुबे, रवि शर्मा, हर्षित झा, गुड्डू चौबे, विनीत यादव, आशु रजक, रमेश साहू, ओम सोनी आदि ने स्वागत किया।

अन्य ख़बरें

2003 के एनसीपी नेता हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे

Newsdesk

किसानों के संघर्ष और किसान गर्जना आंदोलन की बड़ी जीत

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए आवास सुविधा को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading