September 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शैल पर्ण उद्यान बना मयखाना, देवताल मंदिरपरिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा



जबलपुर। शैल पर्ण उद्यान
और देवताल मंदिर परिसर में
प्रतिदिन असामाजिक तत्वों द्वारा अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है और शाम होते ही यह पवित्र क्षेत्र मयखाना में तब्दील हो जाता, पूरे शहर के शराबी, और तरह तरह का नशा करने वाले असामाजिक तत्व यहां एकत्रित होकर शराब पीकर
यहां प्रतिदिन वाक् करने वाले
महिला बुजुगों से गाली गलौज
करते है कई बार अकेला देख लूट भी करते हैं। लेकिन नगर निगम सिर्फ टिकट काटकर पैसा वसूल कर रहा है यह पर कोई चौकीदार भी नहीं है आज वॉक एंड क्लीन परिवार व क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा
मिलकर गढ़ा थाना प्रभारी को
ज्ञापन सौंपा गया और मांग की
गई कि इस क्षेत्र में शाम रात्रि को पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और शराबियों के विरुद्ध अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा जाए यदि कार्यवाही नहीं की जाती तो आगामी दिनों में गढ़ा थाने का बड़ी संख्या में एकत्रित होकर घेराव किया जाएगा। ज्ञापन मदन दुबे रोहिणी जायसवाल के नेतृत्व में सौंपा गया। जिसमें इंजीनियर माधव नामदेव प्रकाश अवस्थी अशोक साहू विवेक अहिरवार नीलू चौधरी दीपक सेन अखिलेश साहू गनपत
कोष्टा राजेंद्र तिवारी मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही।

अन्य ख़बरें

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का किया तबादला

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल ने मानसून में पुलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 109 जीपीएस से लैस स्टाफ को किया तैनात

Newsdesk

बीएसएनएल की वेबसाइट में टेलीकॉम की 35 एकड़ जमीन का जिक्र नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading