32.3 C
Jabalpur
April 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण को लेकर प्रशासन ने दिखाई सख्ती और सक्रियता


जबलपुर। भारत की आगामी जनगणना 2027 को त्रुटिहीन और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम जबलपुर ने सख्ती शुरू कर दी है। आज से शहर के आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मढोताल में तीन दिवसीय सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। नगर निगम के 16 संभागों में से महत्वपूर्ण संभागों 06, 11, 12, 13, 14, 16 के 885 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए यह सत्र आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनगणना के दौरान डेटा संकलन पूरी सटीकता के साथ हो ।
अनुशासन पर विशेष जोर
प्रशासन ने इस कार्य की गंभीरता को देखते हुए अनुशासन के कड़े मानक तय किए हैं। प्रशिक्षण के पहले दिन अनुपस्थित रहने वाले 49 कर्मियों को तत्काल ‘कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें किसी भी
प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मियों को पूरी गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी निभानी होगी।
“आगामी सत्रों की तैयारी :
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में आईटीआई परिसर में सभी आवश्यक
व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं। प्रशिक्षण का अगला चरण अन्य संभागों के लिए भी तय कर दिया गया है। ? संभाग क्र. 01, 02 और 15 का प्रशिक्षण 23 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक नगर निगम ने इस पूरे
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विशेषज्ञों और सहायक कर्मचारियों की एक समर्पित टीम तैनात की है, ताकि जबलपुर शहर जनगणना के मानकों पर
खरा उतर सके।

अन्य ख़बरें

फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर 14 साल तक भारत में रहा पाकिस्तानी आतंकी, पूर्व डीजीपी ने उठाए सवाल

Newsdesk

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को अदालत से बड़ा झटका, सेशन कोर्ट में दायर याचिका खारिज

Newsdesk

ऊधमपुर बस हादसा : 21 लोगों की मौत, 61 घायल, केंद्र के बाद राज्य सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading