November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रानीताल चौक का यातायात हुआ आउट ऑफ़ कंट्रोल



हर पल बना है हादसे का खतरा
जबलपुर। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख चौराहों में शामिल रानीताल चौक इन दिनों अव्यवस्थित यातायात के कारण चर्चा में है। यहां हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि आम लोगों के लिए सड़क पार करना भी जोखिम भरा हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नए फ्लाईओवर के निर्माण के बाद चौराहे की संरचना तो बदल गई, लेकिन नीचे यातायात प्रबंधन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। पहले जहां पांच रास्ते थे, अब बढ़कर सात हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों में भ्रम की स्थिति बनी रहती है।
किस दिशा से कौन-सा वाहन आएगा और किस ओर जाएगा, यह समझ पाना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

रानीताल चौक की सबसे बड़ी समस्या ऑटो चालकों की मनमानी बन गई है। चौराहे के बीचों-बीच ऑटो खड़े कर सवारी भरने की होड़ लगी रहती है। खाली ऑटो भी सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे यातायात और ज्यादा बाधित होता है।
यह स्थिति पूरे चौराहे को जाम और अव्यवस्था की ओर धकेल रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस व्यस्त चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती लगभग न के बराबर है। कुछ समय पहले लगाए गए बैरिकेड्स ने थोड़ी राहत जरूर दी थी, लेकिन उन्हें हटा दिए जाने के बाद स्थिति फिर बिगड़ गई।
खासकर शाम के समय, जब ऑफिस छूटते हैं, तब यहां यातायात पूरी तरह बेकाबू हो जाता है।
लोगों का कहना है कि रानीताल चौक का यातायात अब किसी भूलभुलैया से कम नहीं रह गया है। यहां आने-जाने वाले वाहन चालकों को दिशा का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे टकराव और हादसे की आशंका बढ़ जाती है।
प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने यातायात पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि बिना किसी बड़े हादसे का इंतजार किए इस चौराहे की व्यवस्था में सुधार किया जाए।
लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

अन्य ख़बरें

10 साल से अधिक सेवा के बाद भी नियमित नहीं होंगे मनरेगा के संविदा सब-इंजीनियर, हाईकोर्ट ने खारिज कीं याचिकाएं

Newsdesk

NRI कोटे में बाहरी MBBS अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

Newsdesk

बरबसपुर पंचायत के रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, पीएम आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत

Newsdesk

Leave a Comment