41.3 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल ने निष्पक्ष और भयमुक्त विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर



कोलकाता, 21 अप्रैल । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में होने वाले आगामी दो चरणों के विधानसभा चुनाव (23 अप्रैल और 29 अप्रैल) को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त बनाने के लिए 24×7 नागरिक हेल्पलाइन शुरू की गई है।



राज्यपाल कार्यालय की ओर से मंगलवार की शाम को जारी बयान में कहा गया कि पिछले कुछ दिनों में राज्यपाल ने आम जनता से कई मुलाकातें कीं, जिसमें लोगों ने चुनाव से पहले और बाद में होने वाली हिंसा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।

बयान में कहा गया कि कई लोगों ने अपने पुराने अनुभव साझा किए, जिनमें चुनाव के दौरान हिंसा, परिवार के सदस्यों की हत्या और मतदान से रोके जाने जैसी घटनाएं शामिल थीं। कुछ लोगों ने बताया कि डराने-धमकाने के बावजूद वोट डालने पर उन्हें शारीरिक हमले का सामना करना पड़ा।

बयान के अनुसार, राज्य प्रशासन और पुलिस ने चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, फिर भी लोगों की मदद के लिए राजभवन ने 24×7 हेल्पलाइन शुरू की है।

इस पहल का उद्देश्य है कि हर मतदाता बिना किसी डर के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सके।

हेल्पलाइन शिकायतें प्राप्त करेगी, उनका जल्द समाधान कराने की कोशिश करेगी और लोगों को सही संस्थागत सहायता तक पहुंचाने में मदद करेगी।

सभी शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता और गोपनीयता के साथ देखा जाएगा। राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मतदान जरूर करें। हर वोट महत्वपूर्ण है।

बता दें कि इससे पहले 2023 के पंचायत चुनाव के दौरान भी पूर्व राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने हिंसा रोकने के लिए इसी तरह का कदम उठाया था और राजभवन में ‘पीस रूम’ खोला गया था। यह व्यवस्था 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी जारी रही थी।

अन्य ख़बरें

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

Newsdesk

2003 के एनसीपी नेता हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे

Newsdesk

भारत का रक्षा उत्पादन 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक, 100 से अधिक देशों को निर्यात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading