32.1 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*विधायक विवेक विक्की पटेल आज करेंगे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान


*विधायक जनसंपर्क कार्यालय में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह*

*वारासिवनी* मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 2025-26 की कक्षा 10 वी एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल अंक पाकर उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का आज दीनदयाल चौक स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बाजू में जनसंपर्क कार्यालय में विधायक विवेक विक्की पटेल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।इस विषय में जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि अनिल पिपरेवार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी एवं निजी शिक्षक संस्थानों के करीब 1500 से अधिक विद्यार्थियों जिन्होंने 10 वी एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर अपने पालको,स्कूलों व विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले बच्चों का सम्मान विधायक विवेक विक्की पटेल के हस्ते किया जाएगा।विदित हो कि ऐसा तीसरी बार होगा संपूर्ण विधानसभा स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान विधायक विवेक विक्की पटेल द्वारा किया जा रहा है।जो अनुकरणीय है।इस सम्मान समारोह की शुरुआत विधायक विवेक विक्की पटेल द्वारा ही किया गया था।विद्यार्थियों के इस सम्मान से निश्चित ही विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में और बेहतर से बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।

अन्य ख़बरें

कलेक्टर ने विद्यालयो के संचालन समय में किया परिवर्तन

Newsdesk

सिटी टैंक तालाब में किया गया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया  संदेश

Newsdesk

459 प्राथमिक शिक्षकों को मिला क्रमोन्नति का लाभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading