November 6, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

द केरला स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज डेट बदली, अब फिल्म 8 की जगह 1 मई को जी 5 पर देगी दस्तक

द केरला स्टोरी 2 काफी विवादों में रही थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अब चेंज हो गई है.
पहले फिल्म 8 मई 2026 को जी 5 पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब फिल्म की रिलीज को प्री-पोन कर दिया गया है. अब फिल्म 8 की जगह 1 मई को रिलीज होगी. फिल्म को आप हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और तमिल में भी देख पाएंगे.
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 62.353 करोड़ कमाए. वहीं ग्रॉस 52.94 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 88 लाख रुपये से ओपनिंग की थी. इसके बाद पहले हफ्ते में 22.90 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 17.35 करोड़ की कमाई की. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 11.13 करोड़ॉ कमाए. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 88 लाख कमाए. पांचवें हफ्ते में ये घटकर 31 लाख हो गया. छठे हफ्ते में 17 लाख का बिजनेस किया. सातवें हफ्ते में 12 लाख और आठवें हफ्ते में 6 लाख कमाए. फिल्म ने नेट 52. 94 करोड़ का कलेक्शन किया.
फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया. विपुल शाह फिल्म के प्रोड्यूसर थे. फिल्म में अदिती भाटिया, उल्का भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, अर्जुन ओजला जैसे स्टार्स थे. ये फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में रही. फिल्म में दिखाया गया कि कैसे कुछ लड़के लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्म बदलवाते हैं और उन पर जुल्म करते हैं.
ये फिल्म 2023 में आई फिल्म का सीक्वल है. द केरला स्टोरी को बहुत पसंद किया गया था. फिल्म ने धमाकेदार कमाई की और फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी जैसी एक्ट्रेस थीं.

 

अन्य ख़बरें

रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है

Newsdesk

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बिश्नोई गैंग ने शूटरों तक पैसे पहुंचाने के लिए रिक्शाचालकों और दुकानदारों के खातों का किया इस्तेमाल

Newsdesk

Leave a Comment