*
छपारा- नगर से मक्का मदीना के लिए रवाना हुए अब्दुल लतीफ अंसारी बेटे आबिद अंसारी और बेटी नाहिद अंसारी आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को छपारा से मक्का मदीना की सरजमी के लिए रवाना हुए। जहां वह 45 दिन का सफर करके हज के तमाम अरकान अदा करने के पश्चात अपने वतन वापस पहुंचेंगे । अल्लाह अपने हबीब के सदके में उनके हज को कबूल फरमाए। और इनको आसानी अता फरमाए। इस अवसर पर नातो मन्क़बत पढ़ने के लिए सिवनी से हाजी साबिर खान, असलम बाबा एवं बरकत खान छपारा पहुंचे। हाजियों को रवाना करते समय उन्होंने आपके बेहतरीन नातिया कलाम को सुनाया जिससे चारों तरफ सुभान अल्लाह सुभान अल्लाह की सदाएं गूंजने लगी। छपारा से रवाना होते हुए हाजियों के द्वारा अपने मुल्क हिंदुस्तान कि अमन शांति के लिए दुआ की गई। कौमी एकता कमेटी ने आपका इस्तकबाल किया। उपस्थित रहे असलम बाबा हाजी साबिर खान बरकत खान हां जी ताबिश रानू अंसारी आदि शहर के मुस्लिम कमेटी के लोग उपस्थित रहे।


