November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चला गया विशेष अभियान

पीओएस मशीन के माध्यम से की गयी कार्यवाही ब्रीथ एनेलाईजर से चैक कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले  वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही*

         सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी और हेलमेट का उपयोग न करना है। आंकड़ों के अनुसार लगभग 50 प्रतिशत मृतकों मे दोपहिया वाहन चालक शामिल होते हैं, जो हेलमेट नही पहनते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुये पुलिस विभाग ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है।  पुलिस परिवहन शोध संस्थान, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार   सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने की अनिवार्यता को लेकर प्रदेश मे दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं ।

           पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशो के तहत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु अभियान के रूप में पीओएस मशीन के माध्यम से अधिक से अधिक चालानी कार्यवाही के साथ ही पीओएस मशीन से ही ड्रायविंग लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग की ओर भेजा जाना सुनिश्चित  किये जाने एंव शैक्षणिक संस्थानों मे हेलमेट की अनिवार्यता व यातायात नियमों के प्रति जागरुकता का अभियान चलाया जाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
          आदेश के परिपालन में   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मालवीय चौक, गढा, घमापुर) एवं यातायात के तीनों थाना प्रभारियों द्वारा टीम बनाकर जसूजा सिटी, महाराजपुर फॉरेस्ट नाका के पास, तथा पाटन बायपास में दो पहिया वाहन चालकों जिन्होने हेलमेट धारण नही किया था के विरुद्ध  कार्यवाही करते हुए आज  दिनांक 26/04/2026 को  109 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129,194 (घ) के तहत कार्यवाही करते हुए  32700  रुपये संमन शुल्क प्राप्त किया गया ।  हेलमेट धारण ना करने वाले 19  चालकों के लायसेंस निलंबन हेतु पीओएस मशीन के माध्यम से परिवहन विभाग की ओर भेजा गया है।
         विशेष अभियान के तहत शहर मे शराब के नशे मे वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध ब्रीथ एनालाईजर से चेक कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही करते हुए यातायात के तीनों थानों एवं शहर के अन्य थानों द्वारा 11 प्रकरण तैयार किये गये एवं एनएचएआई टीम के साथ मिलकर बरगी टोल प्लाजा मे शराब का सेवन करने वाले भारी वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 02 प्रकरण तैयार किये गए इस प्रकार कुल 13 प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जावेगे। 
         इसके साथ ही जागरुकता अभियान के अन्तर्गत छोटी लाईन फाटक मे अलाउंसमेंट कर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने हेतु समझाईश दी गई। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
 
  अपील-        पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करना नितांत आवश्यक है। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिये सदैव यातायात नियमों का पालन करें। दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हैल्मेट धारण करें,।
                   शहर एवं देहात के थानों में चैकिंग प्वाइंट लगाया जाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध उपरोक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

जेएसके बैंक की अंशपूंजी में वृद्धि, अपेक्स बैंक प्रशासक ने की प्रशंसा

Newsdesk

सिटी क्लब और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीती वॉलीबॉल चैंपियनशिप की ट्रॉफी

Newsdesk

उत्तर वन मंडल के बाद दक्षिण शहडोल वन मंडल में भी पहुंचा हाथी, वन विभाग अलर्ट

Newsdesk

Leave a Comment