May 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरा पुतिन के करीबी का सुपरयॉट, प्रतिबंधों का नहीं दिखा असर

बख्श, 28 अपै्रल। अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक प्रमुख सहयोगी का सुपरयॉट नॉर्ड आराम से यहां से गुजर गया है। नॉर्ड लक्जरी जहज शुक्रवार को दुबई से रवाना हुआ था। इसने शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया और रविवार को मस्कट पहुंच गया। यह जहाज प्रतिबंधित रूसी अरबपति एलेक्सी मोर्दाशोव की है, जो होर्मुज पार करने वाली कुछ निजी जहाजों में से एक है।
यह लग्जरी जहाज पुतिन के करीबी रूसी अरबपति मोर्दाशोव का बताया जाता है। हालांकि, वे इसके आधिकारिक मालिक के रूप में पंजीकृत नहीं है। नॉर्ड का रिकॉर्ड बताता है यह जहाज 2022 में उनकी पत्नी के स्वामित्व वाली एक कंपनी के नाम पर पंजीकृत थी। इस 142 मीटर लंबे जहाज की अनुमानित कीमत 500 करोड़ डॉलर (करीब 4,700 करोड़ रुपये) से अधिक है। इसमें 20 स्टेटरूम, एक स्विमिंग पूल, एक हेलीपैड और एक सबमरीन मौजूद है।
यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका और यूरोपीय संघ ने कई रूसी नागरिकों को प्रतिबंधित किया है, जिसमें मोर्दाशोव भी शामिल हैं। उनको पुतिन से संबंध रखने के कारण निशाना बनाया गया है। ईरान ने 28 फरवरी से होर्मुज पर प्रतिबंध लगाया है, जबकि अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी की है। इसके बावजूद, जहाज को गुजरने की अनुमति किसने दी, यह सामने नहीं आया है। अभी भी कई जहाज और टैंकर ओमान और फारस की खाड़ी में खड़े हैं।

 

अन्य ख़बरें

अमेरिका की रक्षा बहस पर हावी है चीन का खतरा

Newsdesk

भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों पर तेजी से आगे बढ़ रहा भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

डिजिटल चीन विकास रिपोर्ट (2025)’ आधिकारिक तौर पर जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading