30.5 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*ग्राम अंसेरा में 3 करोड़ 32 लाख रुपयों की लगात से बनने वाले 33/11 केव्ही उपकेंद्र का हुआ भूमिपूजन

*

*खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए बिजली बहुत जरूरी- विवेक पटेल*

*वारासिवनी*-जनपद क्षेत्र के ग्राम अंसेरा में 3 करोड़ 32 लाख रुपयों की लागत से विभागीय कार्ययोजना से बनने वाले 33/11 केव्ही उपकेंद्र का वारासिवनी विधायक विवेक विक्की पटेल और कटंगी विधायक गौरव पारधी के मुख्यातिथि में भूमिपूजन कार्य संपन्न हुआ।इस परियोजना का उपदेश्य करोड़ो रूपयों की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को लो-वोल्टेज की समस्याओं को खत्म करना और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।यह उपकेंद्र बनने के बाद वारासिवनी-खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम अंसेरा,बासी,पौनेरा खड़कपुर,बकेरा तो वहीं कटंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जरामोहगाव,गजपुर,कटेकसा, पांजरा,अर्जुनी की कुल 14 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

*वारासिवनी क्षेत्र के साथ ही कटंगी विधानसभा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ – गौरव पारधी*
          विधायक गौरव पारधी ने कहा कि हमने लगभग 10 वर्ष पूर्व ही ग्राम अंसेरा में उपकेंद्र बनवाने की कार्ययोजना बनवाई थी।मगर किसी कारण यह सफल नहीं हो पाया था।जिसके बाद विभाग द्वारा इस स्थान पर उपकेंद्र बनवाने का प्रयास किया गया था।मगर वे सफल नहीं हो पाए थे।विधायक बनने के बाद मै ऊर्जा विभाग कार्यसमिति का सदस्य भी हु।और मेरा प्रयास है कि मै क्षेत्र को अंधेरे से मुक्त करूं।ग्राम अंसेरा में 33/11 केव्ही उपकेंद्र के साथ ही खैरलांजी तहसील में बहुत जल्द 132 केव्ही सबस्टेशन बनने वाला है।जिससे खैरलांजी की जनता को भी इसका लाभ मिलेगा।बहुत जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ होकर क्षेत्र की जनता को बिजली की समस्याओं से राहत मिलेगी।वहीं कटंगी क्षेत्र के कुछ गांव में सबस्टेशन खुलवाने का प्रयास कर रहे है।भाजपा सरकार के सुशासन में जनता से किए गए वादे धरातल पर उतर रहे है।करोड़ो रूपयों की लागत से स्थापित होने वाले उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान के साथ ही आसपास के गांव के किसानों को खेतों में सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी।

*एक ही विधानसभा में दो विधायक निवास करने से क्षेत्र की जनता को डबल मिल रहा लाभ विवेक पटेल*
           विधायक विवेक विक्की पटेल ने अपने संबोधन में क्षेत्र की जनता से कहा कि एक ही विधानसभा क्षेत्र में दो विधायक निवास रहे है।जिससे इसका लाभ क्षेत्र की जनता को डबल मिल रहा है।ग्राम अंसेरा में 33/11 केव्ही उपकेंद्र बनने के बाद मेरे क्षेत्र के पांच गांव सहित कटंगी विधानसभा क्षेत्र के पांच गांव के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।हमारा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है।जिससे हमारे किसान को बिजली की आवश्यकता पड़ती है।इस समय नहर की मरम्मत कार्य नहीं हो रहे है।जिससे सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी नहीं पा रहा है।ऐसे समय में किसान को बिजली की आवश्यकता पड़ती है।शासन और विभाग बिजली की व्यवस्था सुधारने जरूर प्रयास कर रहा है।मेरे पास सबसे ज्यादा बिजली की समस्या की शिकायतें आती है।मै विभाग से चाहता हु।हमारे क्षेत्र के गांव के जंगल में जंगली जानवर निवास करते है।जिससे किसान रात के समय फसलों को पानी देने जाता है।विभाग दिन के समय बिजली कटौती ना करे।खेती के लिए किसान को बिजली मिलेगी।तभी हमारे क्षेत्र का किसान सम्पन्न होगा।और खेती से किसान को लाभ मिलेगा।वहीं हमारे क्षेत्र के किसान को समय पर खाद बीज उपलब्ध हो इसके लिए भी मैं और कटंगी विधायक दोनों मिलकर विधानसभा में बात उठाते है।

*ये रहे मौजूद*
भूतपूर्व विधायक ओमकार बिसेन,जिला पंचायत सदस्य लोहमर्श,अधीक्षण अभियंता दीपक उईके,कार्यपालन अभियंता भेना,कार्यपालन अभियंता एसटीएम चन्दहास,सहायक अभियंता राहुल तुरकर, सहायक अभियंता निखिल सुखदेव, सहायक अभियंता कटंगी राजीवरंजन,खनिष्ठ अभियंता बबीता उईके,मनोज पाराशर,राजकुमार चौधरी,सत्तू बिसेन सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

गुम मोबाइल लौटाकर जबलपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान

Newsdesk

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सम्पत उपाध्याय के सख्त निर्देश

Newsdesk

होटल रिलैक्स इन में महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading