May 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दद्दा घाट पर डूबे युवक का शव बरामद, दोस्तों के साथ गया था नहाने


जबलपुर। तिलवाराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दाद्दाजी घाट पर रविवार शाम एक हादसा हो गया। यहाँ दोस्तों के साथ नर्मदा नदी में नहाने गया 18 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आने से लापता हो गया था, जिसका शव सोमवार सुबह रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है।

तेज बहाव के कारण हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भानतलैया टेढ़ी नीम क्षेत्र का निवासी लकी अंसारी (18) रविवार शाम अपने कुछ मित्रों के साथ दाद्दाजी घाट घूमने और नहाने गया था। नदी में नहाते समय अचानक लकी का संतुलन बिगड़ा और वह पानी के तेज बहाव के साथ गहरे पानी में समा गया। उसे आंखों के सामने ओझल होता देख साथियों ने शोर मचाया और तत्काल तिलवाराघाट पुलिस को घटना की जानकारी दी।

हादसे की सूचना मिलते ही तिलवारा पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं। रविवार देर रात तक गोताखोरों ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा अधिक होने और बहाव तेज होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद लकी का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुआ।

पुलिस जांच जारी

तिलवाराघाट पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना के समय वहां मौजूद दोस्तों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

गुम मोबाइल लौटाकर जबलपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान

Newsdesk

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सम्पत उपाध्याय के सख्त निर्देश

Newsdesk

होटल रिलैक्स इन में महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading