30.5 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हेलमेट चेकिंग विवाद के चलते एएसआई लाइन हाजिर



जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और भाजपा पार्षद के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई रंजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है और स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
घटना की शुरुआत गोहलपुर इलाके में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान हुई, जब भाजपा पार्षद बाबा श्रीवास्तव के भतीजे को बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए पुलिस ने रोक लिया। उसी दौरान पार्षद स्वयं अधारताल से रानीताल की ओर अपनी बेटी को कोचिंग से लेने जा रहे थे। रास्ते में भतीजे को पुलिस के साथ देखकर वे मौके पर रुक गए और स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चालान कटने के बाद ही वाहन छोड़ा जाएगा।
पार्षद का कहना है कि उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया था कि उनके भतीजे को जाने दिया जाए ताकि वह उनकी बेटी को ले आए, जबकि वे खुद चालानी कार्रवाई पूरी होने तक वहीं रुकने को तैयार थे। आरोप है कि एएसआई रंजीत सिंह ने न केवल यह अनुरोध ठुकराया बल्कि पार्षद की बेटी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की, जिसके बाद मामला गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई।
विवाद बढ़ने पर भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में गोहलपुर थाने पहुंच गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं।
फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने मामले को शांत करने के उद्देश्य से एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

अन्य ख़बरें

गुम मोबाइल लौटाकर जबलपुर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान

Newsdesk

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सम्पत उपाध्याय के सख्त निर्देश

Newsdesk

होटल रिलैक्स इन में महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading