37.5 C
Jabalpur
May 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*सुमिता शर्मा स्थानीय परिवाद समिति की अध्यक्ष मनोनीत


*अनूपपुर* कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) जिला अनूपपुर द्वारा महिलाओं के कार्य स्थल पर उत्पीड़न (निवारण,प्रतिषेध एवं प्रतिशोषण) अधिनियम 2013 के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर शिकायत प्राप्त करने,शिकायतों की सुनवाई कर निराकरण करने हेतु स्थानीय परिवाद समिति के अध्यक्ष के रूप सुमिता शर्मा को मनोनीत किया गया है।साथ ही जगदीश प्रसाद पाण्डेय तथा रोशनी पनाडिया को समिति में सदस्य,मंजूषा शर्मा सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास को पदेन सदस्य तथा सीमा गांजू ,परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास को समिति में सदस्य बनाया गया है।
     उपरोक्त गठित समिति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर के मार्गदर्शन में समय-समय पर शासन नीति निर्देशन अनुरूप कार्यवाही कर वार्षिक प्रतिवेदन भेजेगी। POSH एक्ट एवं शासन नीति निर्देशन के अनुक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अनूपपुर समय-
समय पर आवश्यक कार्यवाही सम्पादित करते हुए अविलम्ब विभागों से प्राप्त जानकारी संकलित कर शासन को प्रतिवेदन प्रेषित करेंगें और महिला नीति के अंतर्गत आवश्यक शिकायत / समस्याओं से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों आदि के निराकरण की कार्यवाही
शासन नियमों के परिप्रेक्ष्य में सम्पादित करेंगें। प्रति माह समिति के सदस्यों की मासिक बैठक का आयोजन किया जाकर पालन प्रतिवेदन प्रेषित कर शासन से समय-समय पर प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कार्यवाही सम्पादित करेंगे।

अन्य ख़बरें

खरगोन में 7 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी और हत्या, रिश्तेदार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

भाजपा नेताओं ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को बताया राज्य सरकार की साजिश, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading